मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

  • मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

खटीमा।(राजतंत्र टाइम्स) पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अधिकारियों को जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं गंभीरता से निस्तारण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, भवानी भंडारी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे