मुख्यमंत्री धामी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की शिष्टाचार भेंट

Share Now

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक से पहले मुख्यमंत्री धामी ने विष्णु देव साय से की मुलाकात

देहरादून। (राजतंत्र टाइम्स) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक से पूर्व सोमवार को जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शिष्टाचार भेंट की।

दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच हुई इस मुलाकात में विभिन्न समसामयिक विषयों, राज्यों के विकास, सुशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्यों के बीच संवाद और अनुभवों के आदान-प्रदान से विकास कार्यों को नई गति मिलती है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने में मदद मिलती है।

इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों ने विकास योजनाओं, प्रशासनिक अनुभवों और आमजन से जुड़ी योजनाओं को लेकर विचार साझा किए। साथ ही देश और राज्यों के समग्र विकास के लिए आपसी सहयोग को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *