रूद्रपुर में आध्यात्मिक और विकास की धुरी बनेंगे मुख्यमंत्री धामी

Share Now

रूद्रपुर न्यूज़। (राजतंत्र टाइम्स) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 14 फरवरी को जनपद ऊधमसिंह नगर के भ्रमण पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक कार्यक्रमों से जुड़ा रहेगा।
प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 14 फरवरी (शनिवार) को देहरादून से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर सायं 4:10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे 4:20 बजे कार द्वारा रूद्रपुर के लिए रवाना होंगे और 4:35 बजे त्रिशूल चौक पहुंचकर त्रिशूल चौक का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कांवड़ियों का स्वागत करेंगे तथा त्रिशूल चौक से गांधी पार्क तक आयोजित शिव बारात में प्रतिभाग करेंगे।
सायं 5:00 बजे मुख्यमंत्री सरस आजीविका मेला–2026 का उद्घाटन करेंगे।

साथ ही नगर निगम रूद्रपुर के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इसके उपरांत सायं 6:40 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित शिव जागरण कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री की सहभागिता प्रस्तावित है।
समस्त कार्यक्रमों के समापन के पश्चात मुख्यमंत्री अपने निजी आवास नगला तराई, खटीमा के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *