सीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, दिए अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

Share Now

खटीमा ।(राजतंत्र टाइम्स)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा कैंप कार्यालय में स्थानीय एवं अन्य जनपदों से आयी जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि जनसेवा ही सरकार का मूल उद्देश्य है और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर उसका प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। शासन और प्रशासन की जवाबदेही तभी सार्थक होगी, जब आम नागरिक को उसकी समस्या का शीघ्र एवं संतोषजनक समाधान मिले। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जनहित से जुड़े मामलों में पूर्ण गंभीरता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,प्रेम सिंह टूरना,दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू,गंभीर सिंह धामी, फरजाना बेगम, रणजीत सिंह नामधारी,किसान सिंह किन्ना, मोहिनी पोखरिया,उत्तम दत्ता, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा,सतीश चन्द्र भट्ट,रमेश चंद्र जोशी, रनदीप पोखरिया,मंडलायुक्त दीपक रावत,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, उपाध्यक्ष प्राधिकरण जय किशन,मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी,अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी,गौरव पांडे ,राहुल शाह,सहित अनेक जनप्रतिनिधि व जनता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *