सरकारी योजनाओं को लेकर शिविर में उमड़ी भीड़, 43 मामलों का निस्तारण

Share Now

शिविर में 43 शिकायतों का हुआ निस्तारण

हरिद्वार न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) देशराज कर्णवाल उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति ने आज “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर में समस्याएं सुनीं। विधानसभा झबरेड़ा के ब्लॉक रूडकी के रहीमपुर, सहापुर साल्हापुर और सरकड़ी ताहरपुर ग्रामों में शिविर लगाए गए।इनमें कुल 173 शिकायतें/आवेदन प्राप्त हुए। इनमें राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, विद्युत बिल, आवास योजना, आधार कार्ड, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, तथा शौचालय निर्माण आदि शामिल थीं। 43 समस्याओं का मौके पर ही तत्काल समाधान किया गया।जिन समस्याओं का निस्तारण जिला स्तर पर संभव है, उन्हें जिलाधिकारी को प्रेषित किया जा रहा है। शासन स्तर से संबंधित प्रकरणों को शासन को भेजा जा रहा है। देशराज कर्णवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का स्पष्ट संकल्प है कि राज्य का प्रत्येक गरीब, किसान एवं पात्र नागरिक बिना किसी बाधा के सभी समाज कल्याण योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। इसी लक्ष्य को मूर्त रूप देते हुए यह शिविर ग्रामीण जनता के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ है।इस मौके पर कर्मचारी,
प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अनीश गौड़, बृजेश कुमार, दानिस गौड़, जावेद, रमेश, मनोज, संचित, सुनील आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *