अटल जी की जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में दीपोत्सव का आयोजन

Share Now

रूद्रपुर।(राजतंत्र टाइम्स) भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा जिला कार्यालय में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने दीप प्रज्वलित कर अटल जी के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही अटल जी के व्यक्तित्व, उनके सिद्धांतों और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक बड़े राजनेता ही नहीं थे, बल्कि वे विचारशील नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन सादगी, ईमानदारी और समाज के प्रति समर्पण का आदर्श प्रस्तुत करता है। उनका विचार था कि राष्ट्र की उन्नति केवल सरकार की नीतियों से नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी और भागीदारी से संभव है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज भी उनकी कविताओं, भाषणों और नीतियों में जीवन के लिए गहन संदेश निहित हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अटल जी के आदर्शों को अपने कार्य और जीवन में आत्मसात करें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और उनकी कार्यशैली पर चर्चा की और उनके आदर्शों को युवाओं में प्रचारित करने के लिए योजनाएं बनाने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुग, जिला संयोजक हिमांशु शुक्ला, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा धीरेन्द्र मिश्रा,जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला मंत्री गजेंद्र प्रजापति, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, जिला कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सुरेंदर चौधरी, रामप्रकाश गुप्ता,पूर्व कोषाध्यक्ष संजीव खन्ना,मण्डल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, मण्डल महामंत्री जितेंद्र संधू,ममता त्रिपाती, ममता जीना,प्रीति धीर, पिंकी चतुर्वेदी, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *