चंपावत । (राजतंत्र टाइम्स)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों एवं कुशल मार्गदर्शन में जनपद चंपावत में पहली बार चार तारीख को प्रस्तावित राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन में माननीय वरिष्ठ मंत्रीगण एवं शासन के शीर्षतम अधिकारियों की सहभागिता प्रस्तावित है।प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों की टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान विभिन्न कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया तथा शेष बचे हुए कार्यों को कल यानी 2 तारीख तक अनिवार्य रुप से पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।इसके अतिरिक्त मुख्य आयोजन स्थल, रूट प्लान तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की भी गहन समीक्षा की गई। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने तथा तैयारियों की वृहद रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए हैं ताकि कैबिनेट बैठक का सफल और सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके।इस दौरान उप जिलाधिकारी टनकपुर प्रमोद कुमार, नीतू डांगर, तहसीलदार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
धामी सरकार की कैबिनेट पहली बार चंपावत में, 4 अक्टूबर की बैठक को लेकर डीएम मनीष कुमार ने संभाली कमान; मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
