रुद्रपुर न्यूज।उत्तराखंड समाचार
(Rajtantra Times) ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रविवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया । इस प्रतियोगिता में लगभग 100 बालक एवं बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। दोनों वर्गों में 6-6 स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, मुख्य शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह रावत, रुद्रपुर तहसीलदार, दिनेश कुटोला, एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी,खेल विभाग के समस्त प्रशिक्षक हरीश राम, गुरतेज कूनर, लक्षमण सिंह, सतनामबाला, मनीष वर्मा, ममता मेहता,सुधा जोशी,मोहम्मद आमिर, विशाल, कमल सिंह एवं अन्य समस्त कर्मचारी व स्वीप के कर्मचारी मौजूद रहे।

