गढ़नेगी मतदान पर डीएम नितिन भदौरिया की नजर, बूथों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

नगर पंचायत गढ़नेगी मतदान दिवस पर जिलाधिकारी ने किया बूथों का निरीक्षण

काशीपुर। (राजतंत्र टाइम्स)। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने नगर पंचायत गढ़नेगी में मतदान दिवस के अवसर पर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा निर्वाचन प्रक्रिया का जायजा लिया।

गढ़नेगी मतदान पर डीएम नितिन भदौरिया की नजर, बूथों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदान में तैनात कार्मिकों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

गढ़नेगी मतदान पर डीएम नितिन भदौरिया की नजर, बूथों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण करते हुए सुरक्षा कर्मियों को पूरी मुस्तैदी एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए, ताकि मतदान प्रक्रिया निर्बाध रूप से संपन्न हो सके।

जिलाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के समय तक लगभग 55 प्रतिशत मतदान हो चुका था और मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील भी की।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार, डी.आर. वर्मा, तहसीलदार पंकज चंदोला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।