बिना ट्रीटमेंट पानी छोड़ा तो खैर नहीं! डीएम का उद्योगों को अल्टीमेटम

Share Now

डीएम ने पीसीबी अधिकारी को लगाई फटकार

कागजी कार्रवाई नहीं, ज़मीनी एक्शन चाहिए: डीएम का सख्त संदे

रुद्रपुर न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) कल्याणी नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सिडकुल पंतनगर में स्थापित इएसटीपी प्लान्ट व रॉकेट इण्डिया प्रा.लि. में स्थापित एसटीपी प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया।साथ ही मौके पर ही जांच के लिए पानी के नमूने भरवाए।जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सख्त निर्देश दिए कि यदि बिना ट्रीट किए पानी को कल्याणी या अन्य नदियों में छोड़ा जाता पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। अमल में लायी जायेगी। उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को कम्पनियों में सीईटीपी/ईटीपी लाइन स्थापित किए जाने व प्रदूषित जल नदियों में न निस्तारित किए जाने संबन्धित जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश पूर्व में दिए गए थे। जो अभी तक नहीं प्रस्तुत की गयी है। सिडकुल क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान सिडकुल डाल के पास सिडकुल क्षेत्र में जगह-जगह कूड़ा व गन्दगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल कूड़े की सफाई कराने के नगर आयुक्त को निर्देश दिए।आरएम सिडकुल को नोटिस भेजने के नगर आयुक्त को निर्देश भी दिए।जिलाधिकारी ने कल्याणी नदी उद्गम स्थल पत्थर चट्टा, सिडकुल प्रारम्भिक स्थल, सिडकुल का अन्तिम स्थल अटरिया पुल व शहर के अन्तिम छोर यूपी बार्डर पर कल्याणी नदी के पानी के नमूने जांच कराने के निर्देश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी को दिए।इस मौके पर अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एसपी सिंह, तहसीलदार दिनेश कुटौला आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *