अटरिया माता डोले की भव्य शोभायात्रा निकली, भाजपा नेता प्रमोद मित्तल शोभायात्रा में हुए शामिल

Share Now

रुद्रपुर न्यूज़। ₹राजतंत्र टाइम्स) चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर रुद्रपुर में अटरिया माता डोले की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ निकाली गई। इस पावन अवसर पर भाजपा नेता एडवोकेट प्रमोद मित्तल ने भी शोभायात्रा में सहभागिता कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह पौराणिक और ऐतिहासिक डोला यात्रा रम्पुरा क्षेत्र से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए जगतपुरा स्थित प्राचीन अटरिया देवी मंदिर तक पहुंचती है। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर माता का स्वागत किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा के साथ ही क्षेत्र में भव्य और दिव्य मेले का भी शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर माता के दर्शन कर रहे हैं। यह मेला क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु शामिल होते हैं।
इस अवसर पर भाजपा नेता एडवोकेट प्रमोद मित्तल ने कहा कि “अटरिया माता डोले की यह परंपरा सैकड़ों वर्षों से निरंतर चली आ रही है, जो हमारी सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत को दर्शाती है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करते हैं और हमारी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत बनाते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि “माता अटरिया का आशीर्वाद क्षेत्र के सभी लोगों पर बना रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि आए।” साथ ही उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को अष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिला और नगर का वातावरण जयकारों एवं भक्ति रस से सराबोर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *