गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में भव्य धार्मिक आयोजन

Share Now

रुद्रपुर न्यूज।उत्तराखंड समाचार
(Rajtantra Times) सिखों के दसवें गुरु दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर बिंदुखेड़ा स्थित गुरुद्वारा साहिब में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में संगत ने श्रद्धा के साथ भाग लिया और गुरु की महिमा का गुणगान किया।
धार्मिक दीवान के दौरान बाहर से आए रागी जत्थों ने गुरु वाणी का मधुर कीर्तन प्रस्तुत किया, जिससे गुरुद्वारा परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूब गया। संगत गुरु नाम सिमरन में लीन नजर आई।
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन त्याग, साहस और मानवता की सेवा का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने समाज को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया, जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान काबल सिंह, गुरुद्वारा प्रधान सरदार कवलजीत सिंह, जोगेन्द्र सिंह, कुलवंत सिंह, बीडीसी सदस्य अमरजीत सिंह, जसवंत सिंह, प्रीतम सिंह, परमजीत सिंह, मलकीत सिंह, ज्ञानी हरनाम सिंह, जगीर सिंह, गुरबाज सिंह, गुरचरन सिंह, जरनैल सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *