हनी ट्रैप गैंग का खुलासा,तीन गिरफ्तार, दो महिलाएं शामिल, एक पर पहले से गैंगस्टर एक्ट

Share Now

रुद्रपुर न्यूज।उत्तराखंड समाचार
(Rajtantra Times) हनी ट्रैप के एक सनसनीखेज मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो महिलाएं शामिल हैं।इसमें एक महिला पर पहले से ही गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस बता रही है कि आरोपित सुनियोजित तरीके से लोगों को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करते थे और मोटी रकम वसूलते थे। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। पुलिस आरोपितों की आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।जिससे पता चल सके कि हनी ट्रैप गिरोह से और कौन-कौन जुड़े हैं। दाऊद पुत्र भूरा, निवासी ग्राम मडियान शादी, जिला रामपुर (उप्र) ने कोतवाली गदरपुर में तहरीर देकर कहा था कि आरोपित जौहर उर्फ महक में फेसबुक आईडी के माध्यम से संपर्क कर उसे गदरपुर बुलाया। जहां पहुंचने पर आरोपित ने अन्य साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी, फर्जी मुकदमे में फंसाने ने एवं अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 40 हजार रूपये नकदी और 95 हजार रुपए ऑनलाइन धोखाधड़ी कर वसूल लिए। घटना के बाद आरोपित कार संख्या यूपी 22 बीए 4232 से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच में जुट गई।मामले को गंभीरता से लेते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर ने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।पुलिस ने आज तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।जिसमें
जौहर उर्फ महक पुत्री हबीब खान, निवासी चादर बाला बाग मोहल्ला, जिला अस्पताल, रामपुर (उप्र),राबिया पुत्री लईक अहमद, निवासी राजद्वारा कोने वाली गली, कोतवाली रामपुर (उप्र) और रोहन पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी स्वार गेट, मुड़िया नदार बाग, रामपुर (उप्र) है। आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार तथा रंगदारी से वसूली गई राशि बरामद की गई।पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उनका गैंग लगभग 10-12 सदस्यों का है। जिसमें महिला व पुरुष शामिल हैं। गैंग इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अमीर युवकों को चिन्हित कर महिलाओं द्वारा दोस्ती करता है और फिर अलग-अलग शहरों में बनाए गए ठिकानों पर बुलाकर रंगदारी वसूलता है। असफल होने पर फर्जी दुष्कर्म के मुकदमे दर्ज कराए जाते हैं।पुलिस के अनुसार जौहर उर्फ महक के विरुद्ध जनपद रामपुर (उप्र) में कई मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व में थाना गंज रामपुर से गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध रह चुकी है तथा कई बार जेल जा चुकी है। अब तक विभिन्न क्षेत्रों में लगभग एक दर्जन घटनाएं कारित करना स्वीकार किया गया है। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपित दीपक, राहुल व शिवम उर्फ हैप्पी की तलाश कर रही है। गैंग के अन्य सक्रिय सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।अपराधिक इतिहास के संबंध में अन्य जनपदों से जानकारी संकलित की जा रही है। आरोपितों को पकड़ने वाली टीम में कोतवाली गदरपुर प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उनि नरेश पन्त,उनि मुकेश मिश्रा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *