पंतनगर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीर घायल

Share Now

पंतनगर । (राजतंत्र टाइम्स)पंतनगर क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। पंत विश्वविद्यालय स्टेडियम के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें सड़क पर दूर तक घिसटती चली गईं। हादसे में बाबू, ट्विंकल पुत्र राजकुमार, सतीश पुत्र वीरपाल निवासी टीडीसी हल्दी पंतनगर तथा इरफान पुत्र निसार निवासी बेनी पंतनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पंतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल पंत विश्वविद्यालय के चिकित्सालय में भर्ती कराया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर कर दिया। घायलों में दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर भेजा गया। इलाज के दौरान इरफान पुत्र निसार निवासी बेनी पंतनगर ने दम तोड़ दिया, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *