रूद्रपुर शहर के क्षितिज सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर श्रीलंका में लहराया तिरंगा, देश का बढ़ाया मान

Share Now

“ साउथ एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले बने पहले भारतीय जु-जित्सू खिलाड़ी”

रूद्रपुर। (राजतंत्र टाइम्स) डिगाना, श्रीलंका देश में आयोजित हुई थर्ड साउथ एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप में रूद्रपुर शहर के क्षितिज सिंह ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण एवं रजत पदक जीतकर भारत देश का परचम लहराया है।

जानकारी देते हुए जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के महासचिव व कोच ऋषि पाल भारती ने बताया कि ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) द्वारा अधिकृत जु–जित्सू इंटरनेशनल फेडरेशन (जेजेआईएफ) व जु–जित्सू एशियन यूनियन (जेजेएयू) के नेतृत्व एवं जु-जित्सू फैडरेशन लंका के सौजन्य से दिनांक 10 से 12 अप्रैल 2026 तक डिगाना, श्रीलंका में थर्ड साउथ एशियन जू–जित्सु चैंपियनशिप आयोजित हुई, जिसमें 7 देशों के लगभग 400 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें भारतीय जु-जित्सू टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए हुए क्षितिज सिंह ने एडल्ट्स आयुवर्ग की (–85 किग्रा ) भारवर्ग की फाइटिंग स्पर्धा में अपने फाइनल मैच में श्रीलंका के खिलाड़ी को मात देते हुए स्वर्ण पदक जीता, एवं अपने दूसरे टीम इवेंट डूओ शो मिक्सड इवेंट्स में हल्द्वानी शहर की श्रीपर्णा जोशी के साथ शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीते।

अपनी जीत पर क्षितिज सिंह ने कहा कि उनकी यह जीत वर्षों के समर्पण से बने उनके होनहार करियर में एक और कदम है, उन्होंने कहा कि सीनियर नेशनल एवं एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप में मिली उपलब्धियों ने पहले ही मेरी प्रतिभा को प्रदर्शित कर दिया है, लेकिन हालिया जीत ने एक नया मानक स्थापित किया है, जिससे इस क्षेत्र के अनगिनत युवा एथलीट प्रेरित होंगे।

ओर आगे भारती ने बताया कि भारतीय टीम के हेड कोच व जू–जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रेशी विनय कुमार जोशी, महासचिव अमित अरोरा, कोच एम.आर. शाहिद, जवान सिंह की अगुवाई में भारतीय जु-जित्सू टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है, जल्द ही उत्तराखंड के अन्य पदक विजेताओं के वापसी लौटने पर जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड द्वारा गर्मजोशी के साथ सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि वर्तमान में क्षितिज सिंह ऋषि मार्शल आर्ट अकैडमी रूद्रपुर में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए रोजाना लगभग 8 घंटों की कड़ी मेहनत करता है। एवं नियमित रूप से प्रशिक्षण ले रहा है। एवं जल्द ही इस माह में भोपाल में आयोजित होने जा रही आल इंडिया यूनिवर्सिटी जु-जित्सू प्रतियोगिता में कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर जिला जु–जित्सू एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, रूद्रपुर महापौर विकास शर्मा, उपनिदेशक खेल श्रीमती रसिका सिद्दीकी, उत्तरांचल ओलंपिक संघ के महासचिव डी.के सिंह, जिला डीएसओ श्रीमती जानकी कार्की, वाइस प्रेसिडेंट जॉनी हिराम तिग्गा, शोभा तिग्गा, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, हिमा भट्ट, गंगा मेहरा, कृष्ण साना, मुकेश यादव, सतविंदर सिंह, विजेंद्र चौधरी, शंकर सिंह बसेरा, सुखदेव सिंह, वसीम खान, अभिषेक राजपूत, नरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, सतनाम चावला, ए.जे बटसर, श्रीमती साधना बटसर, कमल सक्सेना, गुलशन कुमार, मिनकू ठाकुर, अरुण कुमार सहित अनेको अभिभावकों सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *