शहीद भगत सिंह की कांस्य प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण,देश भक्ति नारों से गूंजा भगत सिंह चौक

रुद्रपुर ।(राजतंत्र टाइम्स) शहर के भगत सिंह चौक पर सोमवार को भव्य कार्यक्रम में शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की भव्य आदमकद कांस्य प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा और नगर निगम के महापौर विकास शर्मा ने संयुक्त रूप से विधि-विधान के साथ प्रतिमा के अनावरण की रस्म पूरी की। जैसे ही प्रतिमा से पर्दा हटा, पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और शहीद भगत सिंह अमर रहे के गगनभेदी उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। इस गौरवमयी पल के साक्षी बनने के लिए शहर के प्रबुद्ध नागरिक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भारी संख्या में उपस्थित रहे।शहीद भगत सिंह की कांस्य प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण,देश भक्ति नारों से गूंजा भगत सिंह चौक

इस अवसर पर ​सांसद अजय भट्ट ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए इस दिन को रुद्रपुर के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने वाला बताया। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा हैं जिन्होंने मात्र 23 वर्ष की अल्पायु में हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया ताकि हम एक स्वतंत्र राष्ट्र में सांस ले सकें। सांसद ने प्रतिमा स्थापना के मार्ग में आए अवरोधों को दूर करने वाले प्रत्येक व्यक्ति और संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि ब्रिटिश हुकूमत की दमनकारी नीतियों के सामने न झुकने वाले यह महानायक आज भी देश की एकता और अखंडता के लिए सबसे बड़े प्रेरणा स्रोत है। इस प्रतिमा की स्थापना उन तमाम बलिदानियों को एक सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने राष्ट्र के स्वाभिमान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।शहीद भगत सिंह की कांस्य प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण,देश भक्ति नारों से गूंजा भगत सिंह चौक

​विधायक शिव अरोड़ा ने इस अवसर पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि भगत सिंह चौक पर इस विशाल मूर्ति का लगना एक सपने के धरातल पर उतरने जैसा है। उन्होंने चौक की पूर्ववर्ती स्थिति पर गहरा क्षोभ प्रकट करते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों से यह स्थान उपेक्षा का शिकार था। पूर्व में स्थापित प्रतिमा न केवल आकार में छोटी थी बल्कि खंडित अवस्था में होने के कारण हर देशभक्त के मन में टीस पैदा करती थी। विधायक ने कहा कि जर्जर अवस्था और अव्यवस्थाओं से घिरे इस पार्क का जीर्णोद्धार करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर की सामाजिक संस्थाओं और शासन-प्रशासन के सामूहिक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज यह स्मृति स्थल अपनी भव्यता बिखेर रहा है। यह स्थल अब युवाओं में राष्ट्रवाद का संचार करने वाला एक ऊर्जा केंद्र बनेगा।शहीद भगत सिंह की कांस्य प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण,देश भक्ति नारों से गूंजा भगत सिंह चौक

​महापौर विकास शर्मा ने सरकार की विकासपरक नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार रुद्रपुर को एक मॉडल शहर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह चौक शहर की प्राचीन पहचान है और आज उस पहचान को वह गरिमा वापस मिली है जिसकी वह हकदार थी। महापौर ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीद भगत सिंह के जीवन से सीख लें और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाएं। उन्होंने आने वाले समय में शहर के लिए कई अन्य ऐतिहासिक परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर ही एक सशक्त समाज का निर्माण संभव है।शहीद भगत सिंह की कांस्य प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण,देश भक्ति नारों से गूंजा भगत सिंह चौक

​इस ऐतिहासिक गरिमामयी कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह सेवा समिति के अध्यक्ष अरुण चुघ, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार जोगेंद्र सिंह, देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष गुरमीत सिंह,विक्रमजीत सिंह लाल, प्रमुख समाजसेवी डॉक्टर मनमोहन सिंह और जसविंदर सिंह खरबंदा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बिट्टू चौहान, प्रमोद मित्तल, सुरेंद्र रज्जी, धीरेंद्र मिश्रा, हरजीत सिंह, अमित नारंग, सुनील ठुकराल, ओम प्रकाश अरोड़ा, राजेश जगा, सुरेश कोली, हरविंदर चूघ, राजेश बजाज, अमृत सिंह, एमपी मौर्य, रेखा यादव,संदीप राव,मानवेंद्र रॉय,मनीष गोस्वामी,प्रीति धीर,ममता श्रीवास्तव,मोर सिंह यादव,मनोज छाबड़ा, महिंद्र आर्य, विशाल खेड़ा, प्रीत ग्रोवर, विजय तोमर, शालिनी बोरा आशा मुंजाल, और राजेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति इस ऐतिहासिक क्षण के सहभागी बने।