रुद्रपुर में धर्मांतरण गतिविधियों को लेकर ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

Share Now

एकल अभियान ने कहा—लालच या दबाव से धर्म परिवर्तन पर लगे रोक, कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील

रुद्रपुर। (राजतंत्र टाइम्स) एकल अभियान उत्तराखंड संभाग ने आज जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी वित्त कौस्तुभ मिश्रा को सौंपकर कहा कि देश / प्रदेश में पिछले कुछ समय से कथित रूप से धर्मांतरण से संबंधित गतिविधियां हो रही हैं।कुछ व्यक्तियों/समूह सीमांत क्षेत्रों में लालच, दबाव, या अन्य अनुचित तरीकों से लोगों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।इस कारण क्षेत्र में सामाजिक तनाव एवं असुरक्षा का वातावरण बन रहा है।कहा कि उनका उद्देश्य किसी भी धर्म या समुदाय के विरुद्ध नहीं है, बल्कि केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना एवं किसी भी प्रकार की अवैध या जबरन गतिविधियों को रोकना है। भारत का संविधान सभी नागरिकों को अपने धर्म का पालन एवं प्रचार करने की स्वतंत्रता देता है, परंतु जबरन या प्रलोभन के आधार पर धर्म परिवर्तन कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है (जहाँ लागू हो) उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने,यदि कोई अवैध गतिविधि पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने,क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अंजुल त्यागी, हरीश बजाज, विशाल खेरा, धीरेन्द्र भट्ट, झम्मन लाल शर्मा, चन्दन भट्ट, अभिषेक गुप्ता, आदित्य चौबे, शशांक गुप्ता, रमेश जोशी, प्रणव चौधरी, अवधेश, रचित सिंह, विकास शर्मा, विष्पेंद्र चौधरी, गोविंद राय, सतनाम सिंह, सूर्यमणि, राघव, कुबेर मनराल, बलवंत उपाध्याय, जुगल गोस्वामी, तुषार बंसल, समीर, राजेश शर्मा, अभिनव छाबड़ा, राजेश जग्गा, नीतीश गुप्ता, अजय पाल, मोनू ठाकुर आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *