पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के भवनों एवं रिसर्च सेंटरों के विस्थापन को लेकर कृषि मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Share Now
  • पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के भवनों एवं रिसर्च सेंटरों के विस्थापन को लेकर कृषि मंत्री को सौंपा ज्ञापन
  • पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बजट राशि शीघ्र उपलब्ध कराने की उठाई मांग

देहरादून। (राजतंत्र टाइम्स)। राजेश शुक्ला ने शुक्रवार को गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर पंतनगर हवाई अड्डे के विस्तार कार्य के चलते प्रभावित हुए पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के भवनों एवं रिसर्च सेंटरों के विस्थापन के लिए बजट राशि शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कृषि मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के भवनों और रिसर्च सेंटरों के विस्थापन का कार्य शीघ्र पूरा किया जाना आवश्यक है, ताकि कृषि अनुसंधान एवं शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित न हों।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण में सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिलाया। कहा कि प्रदेश सरकार कृषि एवं अनुसंधान से जुड़े संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है और इस विषय में शीघ्र उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *