सड़क निर्माण में ढिलाई पर सख्त मंत्री, समय पर काम न करने वालों पर ब्लैकलिस्ट की चेतावनी

Share Now

रूद्रपुर न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने जिला सभागार में सड़क महकमों के अधिकारियों के साथ सड़क निर्माण कार्यो की विस्तार पूर्वक गहनता से समीक्षा की। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़क निर्माण का जो भी कार्य चल रहा है उसमे तेजी लाते हुए शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि लोगों को सड़क जाम आदि से निजात मिल सकें। उन्होने कहा जो ठेकेदार समय से कार्य नही कर रहा है उसे ब्लेक लिस्टेड करते हुए प्लांटी वसूला जाय। उन्होने कहा कि जो भी 4 लेन का कार्य प्रस्तावित किया जा रहा है उसकी डीपीआर बनाते समय भविष्य की आवश्यकताओं व जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया जाय ताकि बाद में डीपीआर बदलने या अन्य कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उन्होने कहा कि बाइपास या रिंग रोड बन जाने से लोगों को लगने वाले जाम से निजात तो मिलेगा ही दुर्घटनाओं की सम्भावना भी कम रहेगी। उन्होने कहा कि सड़क पर गलत दिशा से चलने वालों की वजह से अधिक दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है इसलिए सड़क पर गलत दिशा से चलने वालों की खिलाफ चालान की कार्यवाही भी की जाये। उन्होने पीडी एनएचएआई को निर्देश दिये कि काशीपुर-रामनगर 4 लेन में जिन लोगों की भूमि अधिग्रहित की गयी है उन लोगों को कैम्प लगाकर शीघ्र मुआवजा दिया जाय। इसके साथ ही रूद्रपुर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान पीडी एनएचएआई ने बताया कि रूद्रपुर बाईपास निर्माण कार्य 97 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है शीघ्र ही सभी कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। वही एनएचएआई को निर्देश दिये कि रूद्रपुर बाईपास निर्माण शीघ्र पूर्ण करते हुए सड़क के ओपनिंग में सांसद, विधायक, मेयर आदि जनप्रतिनिधियों को अवश्य बुलाया जाय।बैठक में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, पीडी एनएचएआई रूद्रपुर अचल जिंदल, बरेली नवरतन, नजीबाबाद सनकास शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *