स्वच्छता सर्वेक्षण में रुद्रपुर की उपलब्धि पर सांसद अजय भट्ट ने महापौर विकास शर्मा दी बधाई

  • बोले- राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होना गौरव का विषय

रुद्रपुर।(राजतंत्र टाइम्स)।  स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत रुद्रपुर नगर निगम को हिमालयी सिटी श्रेणी में हिमालयी राज्यों के बीच प्रथम स्थान प्राप्त होने और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं मिलने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने महापौर विकास शर्मा को पत्र भेजकर इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने रुद्रपुर नगर निगम की इस सफलता को पूरे शहर के लिए गर्व और गौरव का विषय बताते हुए इसके लिए महापौर के नेतृत्व, नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों, सफाई मित्रों और शहरवासियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की है।

स्वच्छता सर्वेक्षण में रुद्रपुर की उपलब्धि पर सांसद अजय भट्ट ने महापौर विकास शर्मा दी बधाई

महापौर विकास शर्मा को भेजे गए अपने बधाई संदेश में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत रुद्रपुर नगर निगम को हिमालयी सिटी श्रेणी में हिमालयी राज्यों के बीच प्रथम स्थान प्राप्त करना और राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करना अत्यंत हर्ष एवं गर्व की अनुभूति कराने वाला है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित होना सभी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

स्वच्छता सर्वेक्षण में रुद्रपुर की उपलब्धि पर सांसद अजय भट्ट ने महापौर विकास शर्मा दी बधाई

सांसद अजय भट्ट ने अपने पत्र में इस उपलब्धि का श्रेय महापौर विकास शर्मा के कुशल नेतृत्व, समर्पण, कुशल कार्यशैली और नगर निगम की पूरी टीम को दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई मित्रों एवं समस्त नगरवासियों के सामूहिक प्रयासों का ही यह प्रतिफल है। रुद्रपुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में जनभागीदारी और बेहतर नगर प्रबंधन के माध्यम से एक प्रभावशाली उदाहरण प्रस्तुत किया है।उन्होंने अपने संदेश में स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ, सुंदर एवं विकसित समाज के निर्माण का आधार है। रुद्रपुर नगर निगम ने इस उपलब्धि के माध्यम से यह साबित किया है कि जनसहभागिता, बेहतर कार्ययोजना और सामूहिक जिम्मेदारी के साथ किसी भी शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई जा सकती है।सांसद अजय भट्ट ने विश्वास जताया कि महापौर विकास शर्मा भविष्य में भी इसी ऊर्जा, प्रतिबद्धता एवं समर्पण के साथ अपने क्षेत्र में जनहित के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहेंगे। उन्होंने महापौर को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए एक बार फिर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

IMG-20261109-WA0032.jpg

IMG-20261109-WA0030.jpg

IMG-20261109-WA0031.jpg

IMG-20261109-WA0029.jpg

IMG-20261109-WA0028.jpg

IMG-20261107-WA0018.jpg