पंतनगर।(राजतंत्र टाइम्स)। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर एग्रिस्टो मासा प्रा. लि. कम्पनी में विश्वविद्यालय के बी.टेक. फूड टेक्नोलॉजी के छात्र दीपेश राणा का चयन किया गया। चयनित छात्र को रू. 5.00 लाख प्रतिवर्ष वार्षिक वेतन पैकेज के साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
विश्वविद्यालय के कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के प्रयासों की सराहना की तथा चयनित छात्र को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सेवायोजन एवं परामर्श निदेशक डा. एम. एस. नेगी ने चयनित छात्र को बधाई देते हुए कहा कि निदेशालय पूर्व की भांति भविष्य में भी विभिन्न राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।


