कोतवाली रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कोविड-19 के दौरान जमानत पर छूटने के बाद बदल लिया था पता
रुद्रपुर न्यूज।उत्तराखंड समाचार
(Rajtantra Times) कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने वर्ष 2009 के चोरी के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अभियुक्त कोविड-19 महामारी के दौरान जमानत पर रिहा हुआ था। लेकिन न्यायालय में पेश न होने एवं पता बदलकर फरार हो जाने पर उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था।
उच्चाधिकारीगणों द्वारा कोविड-19 के दौरान पैरोल अथवा अंतिम रूप से जमानत पर रिहा सिद्धदोष बंदियों की तस्दीक कर गिरफ्तारी एवं आत्मसमर्पण की कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम ने दिनांक 02 जनवरी 2026 को सुरागरसी–पतारसी एवं मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वारंटी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार वारंटी राजकुमार पुत्र बालक राम,निवासी – क्वार्टर संख्या 46, 31 बटालियन पीएसी, रुद्रपुर,वर्तमान पता – खेड़ा, थाना रुद्रपुर है।
गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

