हरित उत्तराखंड के संकल्प को पंख, पंतनगर विश्वविद्यालय में ‘हरित यज्ञ’ अभियान के तहत फलदार पौधों का रोपण

Share Now
  • हरित उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करता पंतनगर विश्वविद्यालय

पंतनगर। (राजतंत्र टाइम्स)। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में कुलपति प्रो. शिवेन्द्र कुमार कश्यप के नेतृत्व में संचालित 15-दिवसीय ‘हरित यज्ञ’ अभियान के पाँचवें दिन विश्वविद्यालय के गांधी भवन एवं सुभाष भवन छात्रा छात्रावासों के प्रांगण में कुलपति एवं अन्य अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
कुलपति प्रो. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित ‘हरित यज्ञ’ अभियान का उद्देश्य परिसर को अधिक हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाना तथा विद्यार्थियों और समाज में प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है और सभी को इस दिशा में सक्रिय योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान अमरूद, आम, कटहल तथा नींबू के फलदार पौधों का रोपण कर हरित परिसर के निर्माण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. विपिन ध्यानी; कार्यवाहक अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय डा. मनोज राघव; वार्डन, गांधी भवन डा.विनीता राठौर; कार्यवाहक वार्डन, सुभाष भवन डा. रश्मि तिवारी; सह निदेशक, शारीरिक शिक्षा, डा.भाष्कर तिवारी; छात्रावास के कर्मचारियों ने भी वृक्षारोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *