देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे उद्घाटन की तैयारियां तेज, 14 अप्रैल को पीएम करेंगे लोकार्पण

Share Now

पीएम मोदी के दौरे से पहले देहरादून में हाई अलर्ट, एक्सप्रेसवे उद्घाटन की तैयारियां तेज

देहरादून न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड में 14 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इसे लेकर प्रशासन और शासन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सभी में उत्साह का माहौल है और उनके स्वागत की भव्य तैयारियां की जा रही हैं।
मंत्री ने कहा कि देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इससे यात्रा का समय कम होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और व्यापार व रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही राज्य की राजधानी से देश की राजधानी तक कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं और किसी भी स्तर पर कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *