रेड अलर्ट: अगले 3 घंटे उत्तराखंड पर भारी, ऊधम सिंह नगर-नैनीताल समेत कई इलाकों में मूसलाधार बारिश का खतरा

रुद्रपुर। (राजतंत्र टाइम्स)। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जनपदों के लिए अगले तीन घंटे का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार रुद्रपुर, काशीपुर, जसपुर, सितारगंज, खटीमा, रामनगर, मुक्तेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में तेज गर्जना, बिजली चमकने, आंधी-तूफान तथा जोरदार से अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।