घर में घुसकर लूट, फिर बाइक चोरी — पुलिस ने बरेली के लुटेरा बदमाश को किया गिरफ्तार,दो की तलाश तेज

Share Now

रुद्रपुर न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर पुलिस ने लूटकांड का खुलासा किया।इस मामले में एक आरोपित तमंचे संग पकड़ा गया।फरार दो आरोपितों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
पुलभट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम बरा नरेश कुमार ने 22 जनवरी को तहरीर देकर कहा कि तीन अज्ञात लुटेरों ने उसके में घुस गए।लुटेरों ने तमंचा दिखा कर 87 हजार रुपये, ज्वैलरी,दो मोबाइल फोन लूट ले गए। इधर, शिव कुमार पाल उर्फ प्रसव कुमार पुत्र स्व अन्तराम निवासी ग्राम बरी थाना पुलभट्टा ने बाइक चोरी होने की तहरीर दी।पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर पुलिस मामले के खुलासे में जुट गई। पुलिस टीमें सीसीटीवी कैमरों की फुटेज/लोगों से पूछताछ कर दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा,पंजाब, उत्तर प्रदेश सम्भावित स्थानों पर आरोपितों की तलाश की। पुलिस ने आज आरोपित इस्लाम पुत्र अहमद हुसैन निवासी ग्राम लोहार नगला थाना फतेहगंज पश्चमी जिला बरेली(उप्र) को अभयपुर तिरहा भोजीपुरा बरेली उप्र क्षेत्र से अवैध तमंचे मय लूट का माल सहित गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसका भाई अबरार पुत्र अहमद हुसैन व मेरा दोस्त शकील पुत्र हसीन मियां निवासी ग्राम लोहार नगला थाना फतेहगंज पश्चमी, जिला बरेली के साथ मिलकर 21/22 जनवरी की रात ग्राम बरा में एक घर में घुसकर तमंचे के बल पर 87 हजार रूपये नगद व ज्वैलरी व दो मोबाइल फोन लूट लिए थे। उसके बाद ग्राम बरी में और हम तीनो ने मिलकर एक बाइक चोरी की।बताया कि उसके हिस्से में 25 हजार रुपये व एक मोबाइल आया, जो बरामद करा दिया है। लूट के शेष रुपये व ज्वैलरी व चोरी की बाइक उसके भाई अबरार व मेरे दोस्त शकील के पास है। पुलिस ने बरामदगी के आधार धारा में बढ़ोत्तरी कर दी है।पुलिस टीम में
थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा,रविन्द्र सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष दिनेशपुर,नन्दन सिंह रावत थानाध्यक्ष पन्त नगर,उनि दिनेश चन्द भट्ट,उनि धीरज वर्मा,उनि प्रदीप पन्त,उनि पंकज कुमार,उनि जगत सिंह शाही,उनि दीपक जोशी, ,उनि अनवर अहमद, अउनि प्रताप सुयाल,अउनि प्रकाश चन्द,कांस्टेबल दीपक बिष्ट,कांस्टेबल महेन्द्र सिंह,कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह कांस्टेबल अमित जोशी, कांस्टेबल अमित देवरानी,कांस्टेबल उमेश,एसओजी टीम निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान, उनि रमेश बेलवाल, कांस्टेबल पंकज बेनीवाल, कांस्टेबल राजेन्द्र कश्यप आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *