रुद्रपुर कुमाऊ का पहला शहर होगा जहाँ काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण मे यूटिलिफ्टी शिफ्टिंग होंगी डकटिंग द्वारा अंडरग्राउंड,शिव अरोरा

Share Now

विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर पीडब्लूडी, विद्युत विभाग व जल संस्थान के अधिकारियो संग महत्वपूर्ण बैठक मे तकनीकी औपचारिकता हुई पूर्ण

अगले एक सप्ताह मे यूटिलिटी शिफ्टिंग के प्रस्ताव पर लगेगी मोहर जल्द होगा कार्य आरम्भ

रुद्रपुर। (राजतंत्र टाइम्स)विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर बहुत महत्वपूर्ण विषय काशीपुर बाईपास व इंद्रा चौक से अटरिया मन्दिर तक चौड़ीकरण विषय संबधित लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, विद्युत विभाग के अधिकारियो संग महत्वपूर्ण बैठक लीं।
जिसमे मुख्यतय काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य शुरू करने संबधित महत्वपूर्ण प्रगति नजर आयी विगत 19 दिसम्बर इसकी कार्य प्रगति क़ो लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन पर विधायक अरोरा कि अध्यक्षता मे लोक निर्माण सचिव पंकज पाण्डेय, एचओडी पीडब्लूडी व जिला स्तरीय से अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी मौजूद थे जिसमे काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण निर्माण कार्य क़ो अंतिम रुप देते हुऐ सभी तकनीकी औपचारिकता पूरी कर लीं गई है। जिसपर सचिव पंकज पाण्डेय ने सहमति व्यक्त कर दी है।
वही विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर काशीपुर बाईपास व इंद्रा चौक डीडी चौक निर्माण कार्य से जुड़े तीनो विभाग क़ो अपने कार्यालय पर बैठक लीं।
विधायक शिव अरोरा ने बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कि विकास रूपी सोच के अनुरूप रुद्रपुर कुमाऊ का एक मात्र ऐसा शहर होगा जिसमे जहाँ काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण मे यूटिलिफ्टी शिफ्टिंग डकटिंग द्वारा होगा जिसका अर्थ है पानी की लाइन हो या विद्युत की वायर लाइन सभी अंडरग्राउंड होंगे। काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण अपने आप मे एक उदाहरण होगा जहाँ तारों के जाल के निजाद मिलेगी।

वही बैठक मे विधायक शिव अरोरा क़ो जल संस्थान व विद्युत विभाग ने जानकारी दी अगले एक सप्ताह मे यूटिलिटी शिफ्टिंग के डिजाइन क़ो तैयार कर पीडब्लूडी क़ो दिया जायेगा जो पीडब्लूडी विभाग द्वारा सचिव पीडब्लूडी क़ो वित्त स्वकृति हेतु भेजा जायेगा जिसके बाद इस का कार्य प्रारम्भ किया जायेगा।
विधायक शिव अरोरा ने कहा तीनो विभाग के साथ सभी औपचारिकता क़ो बिना देरी किये पूर्ण करने के निर्देश उनके द्वारा दिये गये है, जिसके साथ काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण का कार्य जो 60- 60 फिट दोनों ओर प्रस्तावित है अगले कुछ दिनों मे इसका कार्य हम आरम्भ करने जा रहे है।
विधायक शिव अरोरा ने कहा काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण जाममुक्त ओर तकनीक से पूर्ण अब 60 – 60 फिट चौड़ा बनेगा जिससे घंटो लगने वाली जाम की समस्या से निजाद मिलेगी।

वही विधायक शिव अरोरा ने उनके दिये प्रस्ताव के आधार पर मुख्यमंत्री घोषणा मे स्वीकृत डीडीचौक से अटरिया मोड़ तक सौंदर्यकरण चौड़ीकरण कार्य जिसमे प्राधिकरण क़ो 32 करोड़ की धनराशि जारी की जा चुकी है उसके पहले चरण का कार्य इंद्रा चौक से डीडीचौक प्रारम्भ हो चुका था मगर तकनिकी खामियों व विभाग के सुस्त कार्य शैली के चलते निर्माण कार्य उस गति से नही हो पा रहा जिस गति से होना चाहिए उन्होंने इसक़ो लेकर पीडब्लूडी, जलसंस्थान व विद्युत विभाग के अधिकारियो क़ो कार्य गति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने विभाग क़ो स्पष्ट कहा जल संस्थान व विद्युत विभाग अपने पानी की लाइन व विद्युत पोल शिफ्टिंग का कार्य अतिशीघ्र करे जिससे निर्माण कार्य मे कोई बाधा ना आये वही विभाग ने कहा पेड़ कटान का कार्य जारी है वह पूर्ण होते ही अपने अपने विभाग के कार्य जल्द पूर्ण कर लेगे।

इस दौरान पीडब्लूडी अधीक्षण अभियंता अनिल पांगती, अधिशासी अभियंता गजेंद्र कुमार, ईई केशव लाल जेई हरीश बसेड़ा, विद्युत विभाग खण्ड 1 से अधिशासी अभियंता उमाकांत त्रिपाठी, जेई अरुण, विद्युत विभाग खण्ड 2 से अधिशासी अभियंता राजीव चक्रवती, एसडीओ अनु अरोरा, जेई शुभम, व जलसंस्थान से ईई चेतन कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *