यह आईना देख लें बेहड़,पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का तीखा हमल

Share Now

रुद्रपुर न्यूज़। (राजतंत्र टाइम्स) किच्छा के कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ के बेटे सौरभ राज बेहड़ पर हुए हमले कि साजिश का पर्दाफाश हुआ तो सियासी हमले तेज हो गए हैं। किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बेहड़ पर सीधा हमला करते हुए कहा कि दूसरों पर आरोप लगाने से पहले उन्हें आईने में झांक लेना चाहिए, क्योंकि साजिशकर्ता वहीं दिखाई दे जाएगा।उन्होंने मीडिया के समक्ष आईना हाथ में लेकर कहा कि इसमें विधायक बेहड़ खुद देखेंगे तो सच्चाई सामने आ जाएगी। पूर्व शुक्ला ने आज अपने आवास पर पत्रकारों को बताया कि जनता अब भ्रम में नहीं है। सच्चाई सामने आ चुकी है और राजनीतिक ड्रामा ज्यादा देर तक नहीं चल सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि सहानुभूति बटोरने और राजनीतिक लाभ लेने के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है, लेकिन हकीकत जनता के सामने है।उन्होंने कहा कि राजनीति में विश्वास सबसे बड़ी पूंजी होती है, और जब वही टूट जाए तो जनता फैसला करने में देर नहीं करती।पूर्व विधायक के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है तथा जिले की राजनीति में नए सियासी समीकरण उभर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *