अंकिता हत्याकांड: सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद प्रदेश बंद स्थगित, व्यापार मंडल सरकार के साथ खड़ा

Share Now

अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की संस्तुति के बाद प्रदेश बंद स्थगित

देहरादून न्यूज।उत्तराखंड समाचार
(Rajtantra Times) अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सीबीआई जांच की संस्तुति किए जाने के बाद प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड ने 11 जनवरी को प्रस्तावित उत्तराखंड प्रदेश बंद को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के इस निर्णय का संगठन स्वागत करता है। सीबीआई जांच की संस्तुति से पीड़िता के परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद मजबूत हुई है और जनभावनाओं का सम्मान हुआ है।व्यापार मंडल न्याय की प्रक्रिया में सरकार के साथ खड़ा है और प्रदेश में शांति, कानून-व्यवस्था एवं व्यापारिक गतिविधियों को प्रभावित न करने के उद्देश्य से 11 जनवरी का बंद स्थगित किया गया है। संगठन सीबीआई जांच की निष्पक्षता और समयबद्ध कार्रवाई पर निरंतर नजर बनाए रखेगा। उन्होंने व्यापारियों और आम जनता से शांति बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *