गणतंत्र दिवस पर STF कुमाऊं यूनिट के प्रभारी एमपी सिंह और हेड कांस्टेबल अख्तर को पुलिस महानिदेशक मेडल से सम्मानित

Share Now

रुद्रपुर न्यूज।उत्तराखंड समाचार
(Rajtantra Times) गणतंत्र दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कुमाऊं यूनिट के दो अधिकारी/कर्मचारी को उनके विशिष्ट, साहसिक एवं सराहनीय कार्यों के लिए पुलिस महानिदेशक मेडल से सम्मानित किया गया है।इंस्पेक्टर एमपी सिंह, प्रभारी,एसटीएफ कुमाऊं यूनिट ने वर्ष 2025 के दौरान अवैध हथियारों की तस्करी के विरुद्ध अत्यंत प्रभावी, योजनाबद्ध एवं निर्णायक कार्रवाई करते हुए कुमाऊं क्षेत्र में सक्रिय बाहरी राज्यों के चार संगठित तस्कर गिरोहों के नेटवर्क को ध्वस्त किया था।इस बड़ी कार्रवाई में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश एवं पंजाब से राज्य में तस्करी कर लाए जा रहे 16 अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल, 01 राइफल एवं 40 कारतूस बरामद किए गए। यह एसटीएफ कुमाऊं की अब तक की सबसे बड़ी हथियार बरामदगी मानी जा रही है।जिससे संगठित अपराध पर कड़ा प्रहार हुआ है।इसी क्रम में हेड कांस्टेबल रियाज अख्तर, एसटीएफ कुमाऊं यूनिट द्वारा पिछले एक वर्ष में ईनामी एवं हार्डकोर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों के दौरान सटीक, विश्वसनीय एवं तकनीकी इनफारमेशन एकत्र कर छह कुख्यात ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। ये अपराधी लंबे समय से फरार रहकर कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बने हुए थे।
इन दोनों अधिकारी/कर्मचारियों को दिया गया यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, पेशेवर दक्षता एवं उत्कृष्ट सेवा भावना का प्रमाण है। उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई राज्य में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *