हरिद्वार से कुमाऊं तक जोरदार स्वागत, विकास और संगठन सशक्तिकरण पर दिया जोर

Share Now

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी का प्रदेश भ्रमण, कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

युवा नेतृत्व में उत्तराखंड का विकास तेज: मंत्री भरत सिंह चौधरी

हरिद्वार/काशीपुर/किच्छा/खटीमा।(राजतंत्र टाइम्स) कैबिनेट मंत्री ग्राम्य विकास, MSME, खादी एवं ग्रामोद्योग उत्तराखंड सरकार, भरत सिंह चौधरी द्वारा आज प्रदेश भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत हरिद्वार, जसपुर, काशीपुर, किच्छा एवं खटीमा का दौरा किया गया।

इस दौरान सभी स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मंत्री बनने के उपरांत प्रथम बार हरिद्वार एवं कुमाऊं क्षेत्र के भ्रमण के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा उत्तराखंड का नेतृत्व एक ऊर्जावान एवं युवा नेता पुष्कर सिंह धामी के हाथों में सौंपा है, जिनके दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश का चौमुखी विकास सुनिश्चित हो रहा है।

किच्छा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि किच्छा में एम्स (AIIMS) की स्थापना क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक सौगात है, जो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से संभव हो पाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री को “जौहरी” की संज्ञा देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी एक “नायब हीरा” हैं, जिन्हें निरंतर तराशा जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक (किच्छा) राकेश शुक्ला, राज्य मंत्री (अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष) मुकेश, काशीपुर जिलाध्यक्ष मनोज पाल, मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *