33 लाख रुपये की 112.3 ग्राम स्मैक के साथ किशोर पकड़ा

Share Now

जनपद में पहली बार धारा 95 BNS का प्रयोग, बच्चों से अपराध कराना है, गंभीर अपराध

रुद्रपु न्यूज़। (राजतंत्र टाइम्स) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा के नशा तस्करी के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।कोतवाली गदरपुर पुलिस एवं एसटीएफ कुमाऊँ यूनिट की संयुक्त टीम ने स्मैक तस्करी के एक गंभीर मामले का खुलासा किया है।जिसमें नाबालिग बालक से अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई कराई जा रही थी।
शनिवार शाम करतारपुर रोड तिराहे की पुलिया, कस्बा गदरपुर के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक 13 वर्षीय नाबालिग बालक को स्कूटी संख्या UK 06 BF 2291 से आते हुए रोका गया। तलाशी लेने पर स्कूटी की डिग्गी से कुल 112.3 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि यह स्मैक उसे उसके माता-पिता शाईन एवं शाकिर अली उर्फ नक्टा द्वारा दी गई थी तथा पुलिया पर खड़े एक व्यक्ति को सौंपने के निर्देश दिए गए थे। गहन पूछताछ में यह तथ्य स्पष्ट हुआ कि माता-पिता द्वारा अपने ही नाबालिग बच्चे से नशे की तस्करी कराई जा रही थी, जो न केवल अमानवीय है बल्कि संगठित अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस के मुताबिकशाकिर अली उर्फ नक्टा पुत्र सनव्वर अली, शाईन पत्नी शाकिर अली उर्फ नक्टा
निवासी — वार्ड1, करतारपुर रोड, गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर के विरुद्ध FIR संख्या 26/2026, धारा 8/21/60 NDPS Act एवं धारा 95 BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
यह मामला इसलिए भी ऐतिहासिक है, क्योंकि जनपद ऊधम सिंह नगर में पहली बार धारा 95 BNS का प्रयोग किया गया है, जिसमें बच्चों से अपराध कराना एक गंभीर दंडनीय अपराध माना गया है।बताया कि अभियुक्त शाकिर अली उर्फ नक्टा पर पूर्व में 09 मुकदमे तथा उसकी पत्नी शाईन पर 06 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी एवं कोतवाली गदरपुर के हिस्ट्रीशीटर हैं। बरामद नाबालिग बालक (विधि विवादित किशोर) को किशोर न्याय बोर्ड के प्रावधानों के तहत पुलिस संरक्षण में लिया गया है तथा आगे की विधिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है।
पुलिस टीम में गदरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक,
निरीक्षक पावन स्वरूप, ANTF (STF) कुमाऊं यूनिट आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *