रूद्रपुर ।(राजतंत्र टाइम्स) जन समस्याओं के निस्तारण के लिए जनपद के प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर माह के प्रथम व तृतीय मंगलवार को प्रातः 10 बजे से कार्य समापन तक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि 06 जनवरी 2026 प्रथम मंगलवार को तहसील रूद्रपुर में तहसील दिवस का आयोजिन किया जायेगा। इसी तरह 20 जनवरी तृतीय मंगलवार को तहसील किच्छा, 03 फरवरी प्रथम मंगलवार को सितारगंज, 17 फरवरी तृतीय मंगलवार को जसपुर, 03 मार्च प्रथम मंगलवार को काशीपुर, 17 मार्च तृतीय मंगलवार को बाजपुर, 07 अप्रैल प्रथम मंगलवार को गदरपुर, 21 अप्रैल तृतीय मंगलवार को उप तहसील नानकमत्ता व 05 मई प्रथम मंगलवार तहसील खटीमा में तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया कि जिस तहसील दिवस को राजकीय अवकाश घोषित होगा उसके स्थान पर दूसरे दिन कार्य दिवस को तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय मंगलवार को परगनाधिकारी की अध्यक्षता में परगना/तहसील कार्यालय में तहसील दिवस आयोजित किया जायेगा।

