पंतनगर में चार दिन तक दिखेगा कृषि नवाचारों का दम, राज्यपाल करेंगे किसान मेले का उद्घाटन

पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में 3 से 6 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 120वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन माननीय राज्यपाल, उत्तराखण्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी विष्वविद्यालय के कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने दी। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह गांधी हाल में आयोजित किया जाएगा।

पंतनगर में चार दिन तक दिखेगा कृषि नवाचारों का दम, राज्यपाल करेंगे किसान मेले का उद्घाटन इस अवसर पर माननीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री, उत्तराखण्ड श्री गणेश जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन समारोह के उपरांत राज्यपाल एवं अन्य अतिथि मेला प्रांगण का भ्रमण करेंगे तथा किसानों को संबोधित करेंगे। कुलपति ने बताया कि 120वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी किसानों, वैज्ञानिकों, कृषि उद्यमियों और युवाओं के लिए नवीन कृषि तकनीकों, अनुसंधान उपलब्धियों तथा कृषि आधारित नवाचारों को जानने और समझने का महत्वपूर्ण मंच होगा।
निदेशक प्रसार शिक्षा डा. जितेन्द्र क्वात्रा ने बताया कि 3 से 6 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले किसान मेले में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। विभिन्न मार्गों से आने वाले छोटे एवं बड़े वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। फूलबाग एवं नगला गेट से आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित स्थलों पर पार्किंग की व्यवस्था होगी। प्रत्येक प्रवेश एवं निकास द्वार पर सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे। समेटी एवं हरेला गार्डन गेट पर भी यातायात संचालन हेतु सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।