मातृशक्ति ने कांग्रेस एवं उनके सहयोगी दलों का पुतला दहन कर जताया आक्रोश

Share Now

सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस एवं उनके सहयोगी दलों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर निकली आक्रोश रैली

नारी सम्मान के खिलाफ खड़े होने वालों को देश की महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी : गणेश जोशी

देहरादून न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) रविवार के हाथीबड़कला में सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस एवं उनके सहयोगी दलों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर महिला पद यात्रा निकाली। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही, जिन्होंने एकजुट होकर महिला सम्मान और अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया। पदयात्रा के दौरान महिलाओं ने विरोध स्वरूप नारेबाजी करते हुए कांग्रेस एवं उनके सहयोगी दलों का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दल हमेशा से महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर दोहरी राजनीति करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब महिलाओं को अधिकार देने का अवसर आया, तब-तब विपक्ष ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते अवरोध खड़े किए। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की मातृ शक्ति जागरूक है और महिला विरोधी मानसिकता रखने वाले दलों को जवाब देने के लिए सड़कों पर उतर रही है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारों के प्रति अपनी नकारात्मक और संकीर्ण सोच को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का महिलाओं के प्रति दोहरा रवैया अब देश के सामने पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है और पूर्व में भी यह दल महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने में बाधा बनता रहा है। उन्होंने आगे कहा कि आज देश की माताएं, बहनें और बेटियां जागरूक हैं और अपने सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि नारी सम्मान के खिलाफ खड़े होने वालों को देश की महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब अवश्य देंगी।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष सुनीता डंडरियाल, पार्षद नन्दनी शर्मा, पार्षद अल्पना राणा, मण्डल महामंत्री भावना चौधरी, किरन, महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा, निर्मला थापा, डा0 बबीता सहौत्रा, निशा शर्मा, वंदना बिष्ट, लीला शर्मा, सपला मल्ल, उमा, सुबोधनी जुयाल, भारती जवाड़ी, मंजू शर्मा, मीनाक्षी भट्ट, अल्का कुल्हान, मंजू सुशबू, सुजाता पाण्डे, मीना चमोली, मीना पंवार, माया राणा, ज्योति ढ़काल, भावना बिष्ट, मीना चमोली सहित सैकड़ों महिलाऐं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *