एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों पर कार्यवाही लगातार जारी,15.33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पुलभट्टा पुलिस ने एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

Share Now

02 लाख के करीब आंकी गई है बरामद स्मैक की कीमत।

रुद्रपुर न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए कड़े निर्देशों के क्रम में, पुलभट्टा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के कुशल पर्यवेक्षण में टीम ने एक अभियुक्त को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश और गश्त पर थी। इस दौरान टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान अभियुक्त के ​शिव कुमार पुत्र रामजीवन, पुरानी मंडी, रेलवे स्टेशन के पास, थाना किच्छा, ऊधमसिंह नगर के पास से एक प्लास्टिक के डिब्बे में रखी 15.33 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई। आरोपित पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *