एसएसपी के निर्देश पर ट्रांजिट कैंप में चला सत्यापन अभियान, 8 के चालान

Share Now

किरायेदार-नौकर सत्यापन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, पुलिस ने की कार्रवाई

रुद्रपुर न्यूज। उत्तराखंड समाचार
(Rajtantra Times) जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों पर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में घरेलू नौकरों व किरायेदारों के सत्यापन को लेकर कड़ा अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पोस्ट ऑफिस लाइन सहित विभिन्न इलाकों में सघन जांच की।
अभियान के दौरान सत्यापन न कराए जाने को गंभीर लापरवाही मानते हुए पुलिस ने उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा 52(3)/83 के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एक चालान मौके पर किया गया, जबकि 7 चालान न्यायालय को प्रेषित किए गए। पुलिस एक्ट के तहत जिन व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, उनमें विजय चौरसिया, प्रमोद कुमार चौरसिया, देवेंद्र कुमार, प्रेम राठौर, कमल, कांता प्रसाद और तेजेंद्र निवासी कृष्णा कॉलोनी क्षेत्र शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस एक्ट वादी अपर उपनिरीक्षक हृदयेश परिहार बनाम बबिता देवी के विरुद्ध ₹250 संयोजन शुल्क की कार्रवाई की गई।
पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किरायेदार एवं घरेलू नौकरों का सत्यापन न कराना कानूनन अपराध है। और इससे किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना होने की स्थिति में संबंधित मकान मालिक को भी जिम्मेदार ठहराया जाएगा। आगामी दिनों में अभियान को और तेज व व्यापक किया जाएगा तथा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ बिना किसी चेतावनी के कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *