विद्यालयों में अवकाश का वायरल आदेश फर्जी, प्रशासन ने किया खंडन

Share Now

चम्पावत।(राजतंत्र टाइम्स)। जनपद चम्पावत में सोशल मीडिया, विशेषकर फेसबुक एवं अन्य माध्यमों पर विद्यालयों में अवकाश को लेकर एक कथित आदेश प्रसारित किया जा रहा है। यह आदेश पूरी तरह फर्जी, भ्रामक एवं निराधार है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में अवकाश अथवा किसी भी प्रकार के प्रशासनिक आदेश केवल सक्षम प्राधिकारी द्वारा विधिवत जारी किए जाते हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित अप्रमाणित संदेशों एवं फर्जी आदेशों पर विश्वास न करें तथा उन्हें आगे साझा करने से भी बचें।

जिला प्रशासन आमजन से अपील करता है कि किसी भी सूचना की पुष्टि केवल जिला प्रशासन चम्पावत के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, संबंधित विभाग द्वारा जारी अधिकृत आदेशों से ही करें। कृपया भ्रामक एवं फर्जी सूचनाएं प्रसारित न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *