सड़क स्वीकृत होने पर खुशी की लहर, कॉलोनीवासियों ने विधायक शिव अरोरा को लड्डुओं से तोला

Share Now

रुद्रपुर।(राजतंत्र टाइम्स)। भूरारानी- शांति बिहार- छतरपुर मार्ग की विधायक शिव अरोरा द्वारा स्वीकृति करवाने पर शांति बिहार व उसके आस पास की कॉलोनी मे विधायक शिव अरोरा का हुआ जोरदार स्वागत।
विगत 12-15 वर्ष से जर्जर हाल मे पड़ी यह भूरारानी से छतरपुर को जाने वाली 5 किलोमीटर मार्ग की मांग लम्बे समय से की जा रही थी जिसको रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने डेढ़ साल पहले प्रस्ताव दिया था जो राज्य योजना मे स्वीकृत होकर आयी है 2.47 करोड़ से इस मार्ग का निर्माण होगा तो वही यह मार्ग अशोका लीलेण्ड कम्पनी व हल्द्वानी दिनेशपुर मार्ग को जाता है वही इस मार्ग का उपयोग प्रतिदिन सिडकुल जाने वाले हजारों लोग करते है तो इस क्षेत्र मे पढ़ने वाली दर्जनों कालोनीयों की यह एक मात्र रोड है।

वही शांति बिहार क्षेत्र पहुँचने पर जगह जगह विधायक का फूलमालाओ से स्वागत कार्यक्रम हुआ, लोगो ने गलियों चौराहो पर खड़े होकर पुष्प वर्षा की विधायक का इस मार्ग निर्माण की सौगात देने पर आभार जताया।
तो वही हँस बिहार मोड़, आनंदम कॉलोनी व अंत मे डिवाइन पार्क मे भव्य कार्यक्रम रखा गया जहाँ उनको लड्डूओ मे तोलकर कॉलोनीवासियो ने विधायक का आभार जताया।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा बोले 2.47 करोड़ से भूरारानी – शांति बिहार -छतरपुर को जाने वाले 5 किलोमीटर हॉटमिक्स जिसका शासन से धनराशि जारी होकर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करते हुऐ संबधित ठेकेदार को कार्य आदेश जारी हो गया है, यह महज कागजो मे नहीं अब अगले कुछ दिनों मे यह सड़क का निर्माण कार्य धरातल पर होते नजर आयेगा वर्षो से गड्डो मे बदहाली का जीवन जीने वाले लोगो को बेहतर ओर मजबूत सड़क मिलेगी। निश्चित रूप से इस मार्ग मे जगह जगह खस्ता हाल है विपक्ष के लोगो मे इस मार्ग पर कई प्रदर्शन तक किये मगर विधायक शिव अरोरा ने यहाँ की जनता से वादा किया था कि इस मार्ग को वो बनाकर देंगे ओर अपने वादे अनुसार बहुत जल्द इसका निर्माण कार्य आरम्भ होगा।
वही जनता द्वारा जगह जगह किये गये भव्य स्वागत के लिये विधायक शिव अरोरा ने स्थानीय जनता का आभार जताया।
उन्होंने कहाँ वह खोखले वादों मे विश्वास नहीं रखते ओर कार्य को धरातल पर उतारने मे विश्वास रखते है ओर उन्होंने बताया रुद्रपुर मे ऐसे अनेको मार्ग है जिनके निर्माण की जनता ने उम्मीद छोड़ दी थी मगर 2022 मे मेरे विधायक बनने के बाद एक एक मार्ग को उन्होंने बनवाने का कार्य किया ओर जनता मे जनप्रतिनिधि के प्रति विश्वास फिर से लौटा है।

विधायक शिव अरोरा ने कहाँ निश्चित रूप से यह मार्ग निर्माण से भूरारानी शांति बिहार, छतरपुर, व इसके आस पास अनेको कालोनीयों को लाभ मिलेगा।

इस दौरान छतरपुर ग्राम प्रधान हरीश भट्ट, मटकोटा प्रधान दीपक गिरि, रविंद्र धामी, गिरीश जोशी, देवेंद्र बामल, रामलाल, राजकुमार, बीडी भट्ट, हरीश भट्ट, राजीव शुक्ला, एसपी यादव, नीरज यादव, कुलदीप चंद्र, सचिन मुंजाल, विक्की घई, लक्की, मंदीप सिंह, सुभाष यादव,रमेश कन्याल,संजय आर्य, जीतेन्द्र चौहान, मनोज मदान,कमल पाल, मयंक कक्कड़, अजय वाधवा, बलवीर रावत, अनमोल विर्क, मोहित चड्डा, हरेंद्र चौधरी, डंम्पी चोपड़ा, सुनील यादव, सुनील सिंह आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *