तराई में बारिश से बदला मौसम, ऑरेंज अलर्ट जारी, बुधवार को स्कूल बंद

Share Now

तराई में ऑरेंज अलर्ट,बुधवार को रहेगा अवकाश

रुद्रपुर न्यूज।उत्तराखंड समाचार
(Rajtantra Times) तराई में बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया।यहीं नहीं,बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए।हालांकि ठंड में और इजाफा हो गया। सड़कों पर वाहनों का दबाव कम दिखा।तराई में आज सुबह अच्छी खासी धूप निकली थी।अचानक करीब 10 बजे हल्के बादल छा गए। देखते ही देखते मध्यम और घने बादल छा गए।अपराह्न करीब एक बजे बूंदाबांदी शुरू हुई तो करीब एक घंटे तक बूंदाबांदी होती रही।शाम करीब साढ़े चार बजे तेज बारिश हुई तो किसान खुश दिखे।बारिश से गेहूं की फसल अच्छी होगी और एक सिंचाई का खर्च भी बच जाएगा। मौसम विज्ञान विभाग देहरादून के पूर्वानुमान मौसम के अनुसार प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट घोषित कर दिया गया। कहीं पर हल्की तो कहीं पर मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए ऊधम सिंह नगर जिलाधिकारी ने जिले में बुधवार को कक्षा 12 तक के सभी सरकारी,अशासकीय और मान्यता प्राप्त स्कूल और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।साथ ही संबंधित अधिकारी को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं।कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों के बोर्ड परीक्षा की तैयारी को दृष्टिगत स्कूल में अध्ययन,प्रायोगिक या प्री बोर्ड परीक्षा के लिए शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की जाती है तो स्कूल संचालक को मुख्य शिक्षा अधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। पंत विवि के मौसम विज्ञानी डॉक्टर अजीत सिंह नैन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बुधवार तक रहेगा।बुधवार को करीब पांच मिलीमीटर बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *