पंतनगर। (राजतंत्र टाइम्स)। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के फार्म मशीनरी एवं पावर इंजीनियरिंग विभाग के प्राध्यापक डॉ. आर. एन. पटेरिया को इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘एमिनेंट इंजीनियर्स अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तराखंड स्टेट सेंटर, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव ईं. रवि शंकर द्वारा प्रदान किया गया।
डा. पटेरिया को शिक्षण एवं अनुसंधान के क्षेत्र में 35 वर्षों का व्यापक अनुभव प्राप्त है। वे पंतनगर विश्वविद्यालय में संयुक्त निदेशक (शोध) के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे फार्म मशीनरी एवं पावर इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर के साथ-साथ भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना ‘कृषि एवं कृषि आधारित उद्योगों में ऊर्जा’ के प्रधान अन्वेषक के रूप में कार्यरत हैं।
उनके नेतृत्व में परियोजना केंद्र को वर्ष 2025-26 की 29वीं वार्षिक कार्यशाला में ‘सर्वश्रेष्ठ केंद्र पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया गया। यह कार्यशाला सरदार पटेल नवीकरणीय ऊर्जा अनुसंधान संस्थान (एसपीआरईआरआई), आनंद, गुजरात में आयोजित की गई थी।
विश्वविद्यालय के डा. आर. एन. पटेरिया को ‘एमिनेंट इंजीनियर्स अवार्ड-2026’ से सम्मानित
