पंतनगर।(राजतंत्र टाइम्स)। विश्वविद्यालय में 3 से 6 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 120वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में किसानों हेतु विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं होंगी। गांधी पार्क में लगाये जाने वाले इस चार-दिवसीय मेले में चारों दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। निदेशक प्रसार शिक्षा डा. जितेन्द्र क्वात्रा ने बताया कि मेले के प्रमुख आकर्षणों में 3-4 अक्टूबर 2026 को फल, सब्जियां, पुष्प एवं प्रसंस्कृत उत्पाद की प्रदर्शनी व प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। 3 से 5 अक्टूबर 2026 को वैज्ञानिकों के विशेष व्याख्यान 3ः00 से 3ः30 बजे एवं किसान गोष्ठी (कृषि संवाद कार्यक्रम) 3ः30-6ः30 बजे तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम 7ः00 से 8ः30 बजे तक आयोजित की जायेगी। 6 अक्टूबर 2026 को पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का गांधी हाल में आयोजन किया जायेगा, जिसमें मेले में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजित प्रतिभागियों एवं मेले में लगे स्टालों को अपने प्रदर्शन हेतु मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। डा. क्वात्रा ने बताया कि किसान मेले में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर मेले से लाभ उठायें।
Related Posts
रुद्रपुर में बनेगा अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय, 18 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार, ग्रीन बिल्डिंग मानकों के साथ समयबद्ध निर्माण के निर्देश
ख़बर शेयर करें - रानीखेत में मल्टीलेवल पार्किंग परियोजनाओं को मिली गति, शासन ने मांगी…
सीमा पर सख्त नजर: एसएसपी अजय गणपति का झनकईया थाने पर औचक निरीक्षण, नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा का लिया जायजा,ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
ख़बर शेयर करें -ऊधमसिंह नगर न्यूज़। (राजतंत्र टाइम्स) ऊधमसिंह नगर जनपद में कानून-व्यवस्था को और…
बेगुल नदी पर 10.72 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, सांसद अजय भट्ट ने किया भूमिपूजन
ख़बर शेयर करें -सितारगंज।(राजतंत्र टाइम्स)। पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने…
