पंतनगर।(राजतंत्र टाइम्स)। विश्वविद्यालय में 3 से 6 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 120वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में किसानों हेतु विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं होंगी। गांधी पार्क में लगाये जाने वाले इस चार-दिवसीय मेले में चारों दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। निदेशक प्रसार शिक्षा डा. जितेन्द्र क्वात्रा ने बताया कि मेले के प्रमुख आकर्षणों में 3-4 अक्टूबर 2026 को फल, सब्जियां, पुष्प एवं प्रसंस्कृत उत्पाद की प्रदर्शनी व प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। 3 से 5 अक्टूबर 2026 को वैज्ञानिकों के विशेष व्याख्यान 3ः00 से 3ः30 बजे एवं किसान गोष्ठी (कृषि संवाद कार्यक्रम) 3ः30-6ः30 बजे तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम 7ः00 से 8ः30 बजे तक आयोजित की जायेगी। 6 अक्टूबर 2026 को पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का गांधी हाल में आयोजन किया जायेगा, जिसमें मेले में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजित प्रतिभागियों एवं मेले में लगे स्टालों को अपने प्रदर्शन हेतु मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। डा. क्वात्रा ने बताया कि किसान मेले में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर मेले से लाभ उठायें।
Related Posts
जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर बैठे करें स्व-गणना,डिजिटल जनगणना की ओर कदम, 24 अप्रैल तक मौका
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने जनगणना 2027 के अन्तर्गत…
उत्तराखंड वन्यजीव बोर्ड की बैठक: धामी ने वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने पर दिया जोर
ख़बर शेयर करें - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश – वन्य जीव आधारित पयर्टन…
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन
ख़बर शेयर करें - देशभर से कुल पांच युवा आपदा मित्र कैडेट्स का हुआ है…






