जिला योजना समिति की चारों शहरी सीटों पर भाजपा का कब्जा,निर्विरोध चुने गए चारों सदस्यों का जोरदार स्वागत

  • महापौर विकास शर्मा बोले—मुख्यमंत्री धामी के विकास विजन पर जनता का भरोसा, समिति में उठेंगे क्षेत्रीय विकास के मुद्दे

रुद्रपुर।(राजतंत्र टाइम्स)। जिला योजना समिति के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शहरी क्षेत्रों की चारों सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज कर अपनी मजबूत स्थिति का संदेश दिया है। रुद्रपुर नगर निगम, दिनेशपुर नगर पंचायत, नगला नगर पंचायत और लालपुर नगर पंचायत से संबंधित इन चारों सीटों पर भाजपा के राजेश जग्गा, विष्णु, नारायण मंडल और सुनील रोहेला निर्विरोध निर्वाचित हुए। चारों सदस्यों के चयन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।

जिला योजना समिति की चारों शहरी सीटों पर भाजपा का कब्जा,निर्विरोध चुने गए चारों सदस्यों का जोरदार स्वागत

चारों नवनिर्वाचित सदस्यों का महापौर विकास शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, अमित नारंग समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान नेताओं ने चारों सदस्यों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की विकास संबंधी जरूरतों और जनसमस्याओं को जिला योजना समिति के समक्ष प्रभावी ढंग से रखेंगे।इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद और उनके विकासपरक विजन के आधार पर शहरी क्षेत्रों की चारों सीटों पर भाजपा कार्यकर्ताओं का निर्विरोध चुना जाना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने चारों नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके माध्यम से संबंधित क्षेत्रों में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी।

जिला योजना समिति की चारों शहरी सीटों पर भाजपा का कब्जा,निर्विरोध चुने गए चारों सदस्यों का जोरदार स्वागत

महापौर ने कहा कि जिला योजना समिति जिले के विकास की दिशा तय करने वाली महत्वपूर्ण संस्था है। इसमें जिले की विभिन्न विकास योजनाओं पर विचार किया जाता है और जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों के माध्यम से क्षेत्रीय जरूरतों को प्राथमिकता देने का अवसर मिलता है। समिति में निर्वाचित चारों सदस्य भी अपने क्षेत्रों की समस्याओं, आवश्यकताओं और विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव रख सकेंगे। इससे रुद्रपुर नगर निगम सहित दिनेशपुर, नगला और लालपुर के विकास को लाभ मिलने की उम्मीद है।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी केवल चुनाव जीतने तक सीमित नहीं होती, बल्कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्हें विश्वास है कि चारों सदस्य इस जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।महापौर विकास शर्मा ने जिला योजना समिति की चारों शहरी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन को लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिला योजना समिति में जिले की विकास योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णयों और प्रस्तावों पर चर्चा होती है। ऐसे महत्वपूर्ण मंच पर प्रतिनिधित्व हासिल करने के लिए कांग्रेस की ओर से नामांकन तक नहीं किया जाना उसकी गंभीरता पर सवाल खड़े करता है।

जिला योजना समिति की चारों शहरी सीटों पर भाजपा का कब्जा,निर्विरोध चुने गए चारों सदस्यों का जोरदार स्वागत

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जनता के बीच मुद्दों को उठाने के बजाय केवल नैरेटिव बनाने तक सीमित रह गए हैं, जबकि भाजपा विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देती है। महापौर ने कहा कि शहरी क्षेत्रों की चारों सीटों पर भाजपा सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की विकास संबंधी सोच को दर्शाता है।महापौर ने इस जीत के लिए सभी नवनिर्वाचित सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही इस प्रकार की उपलब्धियां हासिल होती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि चारों सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने और जनता की समस्याओं को संबंधित मंचों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष  कमल जिंदल, चेयरमैन दिनेशपुर कावल सिंह, चेयरमैन नगला सचिन शर्मा,जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष, अमित नारंग , जिला कोषाध्यक रोशन अरोरा, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर , पार्षद पवन राणा, पार्षद बीनू, पार्षद विष्णु, पार्षद सुशील चौहान, पार्षद राजेश जग्गा संदीप गुंबर आदि मौजूद थे