पीपलकोटी की टीएचडीसी टनल में फंसे 3 श्रमिकों की तलाश जारी, अनिल बलूनी ने किया निरीक्षण

Share Now

पीपलकोटी/देहरादून।(राजतंत्र टाइम्स)।  गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण कर मौके पर चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने रेस्क्यू अभियान में जुटी टीमों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

टनल में फंसे तीन श्रमिकों की खोजबीन लगातार जारी है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य बचाव दलों की टीमें पूरी तत्परता के साथ रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं।टनल में जमा पानी को सक्शन पंपों के माध्यम से तेजी से बाहर निकाला जा रहा है,ताकि बचाव कार्यों को गति दी जा सके। पानी की निकासी के साथ रेस्क्यू टीमों द्वारा टनल के भीतर फंसे श्रमिकों तक पहुंचने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।

सांसद अनिल बलूनी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और बचाव दलों से अभियान की प्रगति की जानकारी ली और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *