कई राज्यों में छिपता रहा बदमाश, 13 साल बाद कानून के सामने झुका

Share Now

13 साल से फरार 25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

रुद्रपुर न्यूज।उत्तराखंड समाचार
(Rajtantra Times) ऊधमसिंह नगर पुलिस ने 13 साल से फरार इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।16 फरवरी 2013 को थाना से सितारगंज क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर लोगों को डरा धमकाकर घर में रखी अलमारी से सोने के जेवरात व नगदी लूट ली थी। वादी की पत्नी के सिर में डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गणेश सिंह पुत्र बच्ची सिंह निवासी वार्ड छह नहरपार, कोतवाली सितारगंज की तहरीर पर थाना सितारगंज पर अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली थी। पुलिस ने जांच के आधार पर तनवीर उर्फ राजीव उर्फ राजेश उर्फ सपेरा पुत्र नियाजम उर्फ निजामुद्दीन निवासी सिलई थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत उप्र, नफीस उर्फ समीर उर्फ राज पुत्र जगीर हसन पंखिया निवासी डेरा गडवागंज डुडवारा जनपद एटा उप्र,शाकिर पुत्र जाकिर कलन्डर (छैमार) निवासी डेरा नसीरपुर भवानीपुर, जिला बदायूं , भूरा उर्फ कम्मू कलन्दर निवासी नई बस्ती नहरपार सितारगंज ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से माल बरामद किया गया । जबकि सह एक आरोपित शब्बीर उर्फ सुहेल पुत्र लियार खां निवासी डेरा डुडवारा, जनपद एटा, उत्तर प्रदेश घटना के बाद से ही लगातार फरार रहा । जिसके विरूद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया।विवेचक ने आरोपित के विरूद्ध मफरूरी में आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया था । आरोपित सुहेल उर्फ शब्बीर करीब 13 वर्षों से फरार चल रहा था ।वर्तमान में पुलिस मुख्यालय से प्रचलित वांछित, ईनामी व मफरूर अपराधियों की धरपकड़ अभियान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, ऊधम सिंह नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष नानकमत्ता के नेतृत्व में गठित टीम को प्राप्त मैनुअल इनपुट के आधार पर उपरोक्त घटना में करीब 13 वर्षों से फरार ईनामी/वांछित अभियुक्त सब्बीर उर्फ सुहेल पुत्र लियार खां निवासी ग्राम डेरा, थाना-गंज डुडवारा, जनपद- एटा, उत्तर प्रदेश की तलाश व पतारसी सुरागरसी हेतु टीम को गैर राज्य रवाना किया गया । टीम ने राज्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान व उत्तर प्रदेश में आरोपित की गहन सुरागरसी की गई। पुलिस ने सब्बीर उर्फ सुहेल को 18 जनवरी को अमरोहा बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *