पार्षद सौरभ राज बेहड़ पर हमला, 6 सेकेंड में वारदात CCTV में कैद,SSP मणिकांत मिश्रा अस्पताल पहुंचे, आरोपियों की तलाश तेज।

रुद्रपुर न्यूज।उत्तराखंड समाचार

(Rajtantra Times) आवास विकास चौकी क्षेत्र में रविवार शाम पार्षद सौरभ राज बेहड़ पर युवकों ने हमला कर घायल कर दिया था।सौरभ को रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां इलाज चल रहा है।सूचना पर उसी दिन देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा अस्पताल पहुंचकर पार्षद सौरभ का हालचाल जाना। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि पार्षद सौरभ स्कूटी से अपने घर जा रहे थे, तभी उनके घर के पास गली में एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति पहुंच गए। इनमें एक व्यक्ति बाइक पर बैठा रहा, जबकि दो व्यक्तियों ने बाइक से उतरकर पार्षद सौरभ को स्कूटी से गिरा दिया और मारपीट कर मौके से फरार हो गए।यह पूरी घटना छह सेकेंड की है, जो सीसीटीवी में भी दिखाई दे रही हैं घटना की पुष्टि पार्षद सौरभ बेहड द्वारा की गई है। इस संबंध में एसएसपी ने किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ से भी बातचीत की गई है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को घटना में शामिल सभी आरोपितों की शीघ्र पहचान, गिरफ्तारी एवं कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही के स्पष्ट निर्देश दिए। पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य इनपुट के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

IMG-20261109-WA0032.jpg

IMG-20261109-WA0030.jpg

IMG-20261109-WA0031.jpg

IMG-20261109-WA0029.jpg

IMG-20261109-WA0028.jpg

IMG-20261107-WA0018.jpg