गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर हरिद्वार पुलिस अलर्ट, तीन स्थानों पर VVIP कार्यक्रम, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Share Now

हरिद्वार न्यूज़।उत्तराखंड समाचार

(Rajtantra Times) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत अधिकारियों और कर्मचारियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही कार्यक्रम को सकुश बनाने के लिए समय से तैयारी पूर्ण कर करने के निर्देश दिए गए।एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि हरिद्वार में तीन स्थानों पर वीवीआईपी कार्यक्रम प्रस्तावित है। सभी ऑफिसर्स समय समय से अपने ड्यूटी एरिया में पहुंचकर सभी नियुक्त फोर्स को चेक करें व किसी भी कर्मचारी को ड्यूटी के सम्बन्ध में शंका का मौके पर ही निवारण किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह ड्यूटी काफी महत्वपूर्ण है इसलिए हमें सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करना है। ड्यूटी में किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी लोग एक दूसरे से समन्वय बनाकर इस कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराए जाने से योगदान देंगे।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारिय सभी लोग आपसी समन्वय बनाकर महत्वपूर्ण सूचनाओं का समय से आदान -प्रदान कर सभी व्यवस्था को पूर्ण करवाना है। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो अपने लिंक ऑफिसर को तत्काल सूचित करवाएंगे।एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन ने पूर्व में हुए वीवीआईपी मुवमेंट को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सभी प्वाइंट ये इंश्योर करें कि बिना पास एवं चेकिंग के कोई भी कार्यक्रम एंव प्रवास स्थल पर प्रवेश नहीं करेगा। सभी अधिकारी/कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी प्वाइंट्स की “क्या करना है” की अच्छे से जानकारी होनी चाहिए। हम सभी को वीवीआई पी का प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करना है। एसपी क्राइम द्वारा सभी ट्रैफिक कर्मियों को पंक्चुअल रहने और सतर्कता से ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *