शिवभक्ति की गूंज में झूम उठा रुद्रपुर, सरस मेले में उमड़ा जनसैलाब

रुद्रपुर न्यूज़। (राजतंत्र टाइम्स) गांधी मैदान में चल रहे सरस आजीविका मेला (यू.एस. नगर कार्निवाल) में लोगों ने खरीदारी के साथ खूब मस्ती की। बंगाली सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में महिला कलाकार ने शिवभक्त से जुड़े भजन सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।मैदान का माहौल पूरा शिवमय हो गया था।

शिवभक्ति की गूंज में झूम उठा रुद्रपुर, सरस मेले में उमड़ा जनसैलाब

प्रसिद्ध बॉलीवुड बंगाली गायिका इमान चक्रवर्ती, जिनके ऊर्जावान और लोकप्रिय गीतों ने दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके शानदार मंच प्रदर्शन ने पूरे आयोजन स्थल को उत्सवमय माहौल में बदल दिया।इससे पूर्व कोलकाता से आए मशहूर जादूगर एनसी सरकार ने अपनी हैरतअंगेज करतब से सबका ध्यान आकर्षित किया। लोगों ने एक ही छत के नीचे मनमुताबिक खरीदारी की और विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया।