सीएम धामी ने पंतनगर में 119वें अखिल भारतीय किसान मेले का किया शुभारंभ, प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित

Share Now

पंतनगर न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि एवम् प्रौद्योगिकी विश्वविधालय पंतनगर में 119 वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आज फीता काटकर शुभारम्भ किया। प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया व विश्विद्यालय साहित्य का विमोचन भी किया।धमी ने कहा कि किसान बन्धु हमारे अन्नदाता है व हमारे असली नायक हैं आपके मेहनत व समर्पण से ही हमे अन्न मिल रहा है तथा देश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्पना में किसान भाइयों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।कृषकों की मेहनत व समर्पण से ही गांव, क्षेत्र सम्पन्न होता है और जब गाँव सम्पन्न होता है तो देश होगा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए 14 हजार करोड़ लागत की 07 नई परियोजनाएं लागू की गई हैं। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को 03 लाख तक ऋण का बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों की आय बढ़ाने हेतु पॉलीहाउस लगाने हेतु 200 करोड़ की धनराशि रखी गई है,अभी तक 115 करोड़ की लागत से 350 पॉलीहाउस स्थापित किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा प्रदेश में भौगोलिक परिस्थितियाँ अलग अलग है व चुनौतिपूर्ण है इसलिए भौगौलिक स्थितियों को देखते हुए क्षेत्र विशेष के लिए योजनाऐं चलाई जा रही हैं। 12 सौ करोड़ के लागत से नई सेब नीति लागू की गई है,कृषकों के हित में कई नई नीतियां लागू की गई हैं तथा कई योजनाओं में 80 प्रतिशत तक सहायता दी जा रही है।
कहा कि कल ही यानी 13 मार्च को बजट सत्र में 01 लाख 11 हजार करोड़ का बजट पारित किया गया है, जिसमें कृषि,उद्यान, एरोमैटिक, मत्स्य, मौन पालन,शोध आदि में धनरशि प्राविधान की गई है।
कुलपति पंतनगर विश्वविद्यालय डॉ मनमोहन सिंह चौहान ने विश्वविद्यालय परिवार व कृषकों को ओर से सभी अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक तिलक राज बेहड, मेयर विकास शर्मा,दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला,पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *